Monday, November 12, 2018

पहले चरण के मतदान की बड़ी बातें

पहले चरण के मतदान की बड़ी बातें

  • आज पहले चरण में छत्तीसगढ़ की 90 में से 18 सीटों पर मतदान
  • नक्सल प्रभावित 18 सीटों पर हैं 31 लाख वोटर
  • बस्तर जिले की 12 और राजनांदगांव की 6 सीटें शामिल
  • नक्सली हिंसा के खौफ से संगीनों के साये में वोटिंग जारी
  • सीएम रमन सिंह, करुणा शुक्ला, कवासी लखमा जैसे दिग्गजों की किस्मत दांव पर
  • 2013 चुनाव में इन 18 सीटों में से 12 पर कांग्रेस ने जमाया कब्जा, 6 भाजपा के खाते में

पहले चरण के मतदान का लाइव अपडेट : 

-दोपहर तीन बजे तक 47.18 फीसदी मतदान।-छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 10 सीटों पर मतदान 3 बजे खत्म हो गया है। बाकी 8 सीटों पर मतदान जारी है जो शाम पांच बजे तक चलेगा। पहले चरण की 10 सीटों पर आज सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ जबकि आठ सीटों पर एक घंटे बाद आठ बजे से मतदान प्रारंभ हुआ। नक्सल प्रभावित मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोण्डागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोण्टा में सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ और दोपहर तीन बजे खत्म हो गया।

-वहीं विधानसभा क्षेत्र खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट में सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक मतदान होगा। राज्य की जिन 18 सीटों के लिये आज मतदान हुआ उसमें से 12 बस्तर क्षेत्र की और छह सीटें राजनांदगांव जिले की हैं। इन 18 विधानसभा सीट के लिए कुल 190 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनकी किस्मत का फैसला यहां के 31,80,014 मतदाता कर रहे हैं। 
 
- दंतेवाड़ा के मडेंडा गांव के लोगों ने बढ़चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया। यहां नक्सलियों ने ग्रामीणों को धमकी दी थी कि उंगलियों पर स्याही का निशान देखा, तो उनकी अंगुली काट देंगे। स्थानीय लोगों ने कहा, "गांव में 263 पंजीकृत मतदाता हैं और धमकी के बाद भी कई लोग मतदान कर रहे हैं।"
  # - एएनआई के मुताबिक पहले चरण की वोटिंग में दोपहर एक बजे तक 25.15 फीसदी मतदान हुआ।

- बीजापुर के पामेड़ इलाके में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षा दस्ता कोबरा के दो कमांडो घायल हुए। बीजापुर एसपी ने कहा है कि घटनास्थल के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल रवाना कर दिया गया है। - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ चुनाव के पहले चरण के मतदान के दिन बिलासपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा, "विपक्ष अभी भी नहीं जानता कि भाजपा से कैसे लड़ना है। हमारा ध्यान विकास पर केंद्रित है, हम जातीय भेदभाव पर ध्यान नहीं देते। आप छत्तीसगढ़ में जहां भी जाएंगे, विकास को देख सकते हैं।" :

भेल ने तेलंगाना में 120 मेगावाट क्षमता की पनबिजली इकाई चालू की

सार्वजनिक क्षेत्र की भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने तेलंगाना में पुलिचिंतला पनबिजली परियोजना की 30 मेगावाट क्षमता की चौथी और अंतिम इकाई चालू कर दी है। इसके साथ 120 मेगावाट क्षमता (30-30 मेगावाट की चार इकाई) की इकाइयां पूरी तरह चालू हो गयी है।
कंपनी ने सोमवार को एक बयान में कहा कि भेल ने इससे पहले, 30-30 मेगावाट की तीनों इकाई चालू की थी। तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में स्थित यह परियोजना तेलंगाना स्टेट पावर जनरेशन कारपोरेशन लिमिटेड( टीएसजीईएनसीओ) ने कृष्णा नदी पर लगायी है। पुलिचिंतला पनबिजली परियोजना से गैस उत्सर्जन में कमी आएगी और कम कार्बन उत्सर्जन वाले विकास रास्ते को प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

कंपनी के अनुसार परियोजना के लिये उपकरण भेल के भोपाल, झांसी, रूद्रपुर और बेंगलुरू स्थित कारखानों में बनायी और आपूर्ति की गयी। भेल ने तेलंगाना में अबतक कुल 1,073 मेगावाट क्षमता की पनबिजली परियोजनाएं चालू कर चुकी है। दिल्ली के अशोका रोड पर स्थित पांच सितारा होटल रॉयल प्लाजा की पहली मंजिल पर आग लगने से अफरा तफरी मच गई। यह घटना सोमवार दोपहर की है।जानकारी के अनुसार होटल में पूजा के स्थान पर आग लगी थी। आग लगते ही इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी गई। जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और आग पर काबू पा लिया गया है।

हालांकि अभी इस बात का पता नहीं चल सका कि होटल में आग कैसे लगी। अभी किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई और न्यायमूर्ति संजय किशन कौल की पीठ ने कहा कि उसने पहले ही अपीलों को जनवरी में उचित पीठ के पास सूचीबद्ध कर दिया है।

अखिल भारतीय हिंदू महासभा की ओर से शीघ्र सुनवाई के संबंध में अधिवक्ता बरूण कुमार के अनुरोध को खारिज करते हुए पीठ ने कहा, 'हमने आदेश पहले ही दे दिया है। अपील पर जनवरी में सुनवाई होगी। अनुमति ठुकराई जाती है।'

बता दें इससे पहले अयोध्या राम मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई जनवरी तक के लिए टाल दी थी और कहा था कि मामले पर नियमित सुनवाई पर फैसला भी अब जनवरी में ही होगा।

मामले पर राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सैयद गैयूरुल हसन रिजवी का कहना है कि विवादित स्थान पर राम मंदिर बनना चाहिए ताकि देश का मुसलमान सुकून, सुरक्षा और सम्मान के साथ रह सके। उन्होंने आगे कहा कि देश में शांति और भाईचारा मजबूत हो सके इसके लिए कोर्ट को जल्द फैसला करना चाहिए।

गौरतलब है कि अयोध्या मामले पर कुछ मुस्लिम संगठनों ने आयोग को एप्लीकेशन दी है। साथ ही इस मामले में आयोग से पहल करने की भी मांग की है। इन एप्लीकेशन पर आयोग 14 नवंबर को होने वाली मासिक बैठक में विचार करेगा। जिसके बाद आयोग सुप्रीम कोर्ट से मामले पर जल्द सुनवाई करने को भी कहेगा।